बार्सिटाकली पुलिस की साहसिक कार्रवाई
बार्सिटाकली: 06 सितंबर 2022 को रात 1 बजे के बीच हुई डकैती के मामले में फरार आरोपियों को मुंबई से गिरफ्तार किया गया. मामला कुछ इस तरह है की 06 सितम्बर 2022 को देर रात 01:00 बजे के समय ग्राम मंडोली तालुका बार्सिटाकली निवासी श्रीमती जयमाला संजय पवार जो अपने घर में अकेली सो रही थी, तभी अचानक 6 आरोपीयों जबरदस्ती उसके घर में घुस आए, और फिर्यादी महिला के हाथ-पैर बांधकर उसके मुंह में रुमाल डालकर चाकू से डरा-धमका कर उसके सोने-चांदी के आभूषण और नकदी 81,200 रुपए चुरा कर ले गए थे एसी शिकायत पर पुलिस ने अरोपियों के खिलाफ 438/ 2022 धारा 342, 395 आईपीसी के तहत अपराध दर्जकर पुलिस अरोपियों की तलाश मे जुट गई थी तभी से फरार आरोपी क्रं (1)साधु माधव जाधव, उम्र 24 वर्ष, निवासी। जोगेश्वरी मुंबई , (2)अन्ना रमेश जाधव, उम्र 25 वर्ष, निवासी। जोगेश्वरी मुंबई, (3) सुनील मारोती कु-हाड़े, उम्र 35 वर्ष निवासी जोगेश्वरी मंबई,। पुलिस को यह जानकारी मिली के यह तीनों आरोपी जोगेश्वरी मुंबई में है.

जिसके बाद तुरंत बार्सिटाकली पुलिस थाना निरीक्षक शिरीष खंडारे ने एक टीम नियुक्त कर उन्हें मुंबई भेजा और भेजी गई टीम ने बहुत जल्द ही आरोपियों को पकड़ने मे सफलता प्राप्त की। जिसके बाद रविवार 08 अक्टूबर 2023 को हिरासत मे लिए गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया । न्यायाल्य ने अरोपियों को 5 दिन तक पुलिस कस्टडी मे रखने के आदेश दिया। आगे की जाँच निरीक्षक शिरीष खंडारे के मार्गदर्शन में बार्सिटाकली पुलिस कर रही है। पुलिस के इस शानदार प्रदर्शन के लिए हर तरफ उनकी जमकर तारीफ की जा हो रही है।
पुलिस उपनिरीक्षक अजय वानखड़े, पुलिस नायक नागसेन वानखड़े, पो. कॉ ईश्वर पातोंड, पो कॉ मनीष घुगे और होम गार्ड नागेश ठाकरे. उन्होंने फरार आरोपीयों को मुंबई से गिरफ्तार करने में अहम भूमिका निभाई.
