बार्सिटाकली तालुके के तिवसा खुदा/बुर्दुक गांव वासियों की महामार्ग पर गतिरोधक की मांग

संबधित विभाग कि अन्देखी के कारण किसी भी समय हो सकता है बड़ा हादसा

अकोला से मंगरूलपीर मार्ग पर स्थित तिवसा बुद्रुक और तिवसा खुर्द गांव सड़क के दोनों ओर स्थित हैं। इस जगह पर सड़क हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है. खास बात यह है कि सड़क के एक तरफ प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र, ग्राम पंचायत कार्यालय और जिला परिषद स्कूल है और दूसरी तरफ श्री सिद्धेश्वर महाराज विद्यालय और बच्चों के लिए आंगनवाड़ी है। गांव के छोटे छोटे स्कूली बच्चे हर दिन इस मार्ग से अवा जावी करते है। संबंधित विभाग को इन छोटे छोटे बच्चों के स्वास्थ की भी परवाह नही है। संबंधित विभाग अब भी नही जागा तो कब जागेगा। सड़क का चौड़ीकरण और डामरीकरण के कारण वाहनों की गति बढ़ गई है। छोटे-बड़े वाहन सहित भारी वाहन नियमित रूप से यातायात नियमों को भूलकर तेज़ गति से दौड़ते हैं। साथ ही, समृद्धि राजमार्ग पर जाने के लिए इसी मार्ग का उपयोग करते नजर आते है इसी कारण इस सड़क पर भारी वाहनों का यातायात काफी हद तक बढ़ गया है। हालांकि, ग्रामीणों, शिक्षकों और छात्रों की मांग है कि संबंधित विभाग को यहां के छात्रों, शिक्षकों, नागरिकों और बेजुबान जानवरों की जान का ख्याल रखते हुए तिवसा गांव के पास इस सड़क पर चार स्थानों पर तुरंत गतिरोधक बनाएं जाए. यह मांग जल्द पूरी न होने पर नागरिकों व्दारा आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
Akola News

FREE
VIEW