बालापुर :- ऑल इंडिया मजलिस ए मुस्लिमिनी की समीक्षा बैठक शनिवार शाम 6 बजे बालापुर तालुका के वाडेगांव में आयोजित की गई है।

इस बैठक में मुस्लिम भाइयों का मार्गदर्शन किया गया है. साथ ही छात्रों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि कोई बच्चा शिक्षा में पीछे न रहे.साथ ही राजनीतिक तौर पर प्रभाव बढ़ाने पर भी चर्चा की गई. साथ ही विद्यार्थियों के लिए कानून पर साप्ताहिक निःशुल्क प्रशिक्षण का भी आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एमआईएम के अकोला जिला अध्यक्ष मोहसिन अली ने की, जबकि अकोट जिला उपाध्यक्ष सैयद नफीस अली, मुर्तिजापुर सद्दाम पटेल, जिला महासचिव वाईएस पठान वाडेगांव, मोहम्मद इजाज, पातुर अद शेख रेहान, ऐजहर रशीद, सैयद मोबिन नावेद, मोहम्मद आसिफ, मो.आसिफ, डॉ. अजमल खान, इरफान भाई, सादिक इनामदार, ग्राम पंचायत सदस्य वाडेगांव मोहम्मद हनीफ मेमन, पारस के ए साकिब, सईद मनियार, इंद्रीस शेख, अबुजर हुसैन, आर्यन ग्रुप के अध्यक्ष मेजर प्रीतम डोंगरे, शेख हनीफ, धम्मपाल तायदे, पत्रकार अहसान टेलर, अस्ताफ खान, शेख फारूक, शेख मोइन, शेख उबैद, मो शफी, शेख सईद, राजूभाई मनियार आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन वाईएस पठान ने किया और धन्यवाद ज्ञापन शेख मोइन ग्राम पंचायत सदस्य ने किया।
