कानपुर प्रकरण पर राष्ट्रपति को पत्र भेजा गया

अकोला। कच्छी मस्जिद ट्रस्ट अकोला के अध्यक्ष जावेद जकरिया ने उत्तर प्रदेश के कानपुर में “I LOVE MOHAMMAD” बोर्ड लगाने पर 25 मुस्लिम युवकों के खिलाफ दर्ज की गई FIR को लेकर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को ईमेल द्वारा पत्र भेजा है।

जावेद जकरिया ने अपने पत्र में कहा है कि यह कार्रवाई भारतीय संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है। उन्होंने उल्लेख किया कि संविधान के अनुच्छेद 14, 19 और 21 नागरिकों को समानता, वाक्-स्वतंत्रता और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की गारंटी देते हैं। ऐसे में किसी नागरिक द्वारा अपने धर्म और आस्था के प्रति प्रेम व्यक्त करना अपराध नहीं माना जा सकता।

पत्र में उन्होंने राष्ट्रपति से मांग की है कि:

दर्ज FIR की निष्पक्ष समीक्षा कर निर्दोष युवकों के खिलाफ लगाए गए मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएँ।

उत्तर प्रदेश प्रशासन को संवैधानिक अधिकारों के पालन के लिए निर्देशित किया जाए।

यदि राज्य स्तर पर लगातार संवैधानिक उल्लंघन होता है, तो राष्ट्रपति अपने संवैधानिक कर्तव्यों का पालन करते हुए आवश्यक कदम उठाएँ।

जकरिया ने कहा कि यह मामला केवल धार्मिक स्वतंत्रता का नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का है। इसलिए राष्ट्रपति को इसे गंभीरता से लेकर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
Akola News

FREE
VIEW