अकोला के बड़ी उमरी में हुए प्राणघातक हमले के चार आरोपी गिरफ्तार

अकोला शहर के बड़ी उमरी इलाके में कुछ दिन पहले हुए प्राणघातक हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस घटना में शामिल सभी चार आरोपियों को सिविल लाइंस पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

शिकायतकर्ता रमेश उत्तमराव कपले ने दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया कि उनके भांजे अजिंक्य बोडके का कुछ लोगों से मामूली विवाद हुआ था। इसी विवाद ने गंभीर रूप ले लिया और आरोपियों ने अजिंक्य पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में अजिंक्य गंभीर रूप से घायल हुआ था।

घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइंस पुलिस ने विशेष पथक तैयार कर तलाश अभियान चलाया। लगातार की गई छापेमारी और खोजबीन के बाद आखिरकार पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
Akola News

FREE
VIEW